13 अगस्त 2013
06 अगस्त 2013
मित्रों के नाम खत- वरवर राव
''मित्रो, 31 जुलाई 2013 को प्रेमचंद जयंती पर हुए कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा सिद्धांतविहीन तरीके से एक हिंदू साम्प्रदायिक व्यक्ति व वैश्वीकरण के समर्थक एक कॉरपोरेट साहित्यकार को तर्कहीन बहस खड़ी करने की मंशा से मंच पर वरवर राव के साथ बैठाने का जो असूचित फैसला किया गया और जिसके कारण वीवी ने इसका बहिष्कार किया, उसके बाद शुरू हुई बहस के संदर्भ में उन्होंने अपनी दूसरी टिप्पणी भेजने के लिए मुझे कहा है। इस बात को लेकर काफी अटकलबाज़ी हुई है कि आयोजकों ने उन्हें यात्रा का खर्च दिया था, इसलिए यहां यह मसला साफ कर दिए जाने की ज़रूरत है। वीवी ने आयोजकों से यात्रा का कोई खर्च नहीं लिया था। उन्हें टिकट बुक करवा कर आयोजन में आने को कहा गया था। उन्हें आयोजन के स्वरूप के बारे में पहली बार तब पता चला जब आयोजकों ने उन्हें लाने के लिए कार भिजवाई। कार में उनकी सीट पर एक आमंत्रण पत्र पड़ा हुआ था जो उसमें बैठते ही उन्हें दिखा। वे जैसे ही गंतव्य तक पहुंचे, उन्होंने वक्तव्य नहीं देने का फैसला लिया और निकल लिए। इसके बाद उन्होंने एक पत्र के रूप में अपना बयान जारी किया। वीवी हिंदी में नहीं लिखते हैं। वे बोलते हैं और उनके मित्र उसे टाइप करते हैं। लेकिन भाषा के बंधन दिलो-दिमाग के अहसास को साझा करने में आड़े नहीं आ सकते। यह वीवी का दूसरा बयान है। यह उनके पहले बयान के बाद जनसत्ता में आई टिप्पणियों के संदर्भ में है।''
(जीएन साईबाबा द्वारा ईमेल से भेजे गए वरवर राव के दूसरे पत्र पर पाद टिप्पणी, जिसे अनुवाद कर के लगाने का अनुरोध किया गया है: जनपथ)
31 जुलाई 2013 को प्रेमचंद जयंती पर ‘हंस’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी न करने का कारण उसी दिन अपने जारी पत्र में स्पष्ट कर दिया था। मैंने, मुझे सुनने आए श्रोताओं से माफी की दरख्वास्त की थी। इस पत्र के जबाब में ‘जनसत्ता’ अखबार के संपादक ने ‘हंस अकेला’ शीर्षक से संपादकीय लिख दिया। उसके दूसरे दिन अपूर्वानंद ने ‘प्रेमचंद परंपरा का दायरा’ लिख कर मेरी अनुपस्थिति की काफी सख्त पड़ताल की। ब्लॉग पर इस पत्र के आने के बाद टिप्पणीयां लिखी गई और मेरे बारे में कयास लगाया गया कि मैं किसी के उकसावे या बहकावे में आकर इस तरह का पत्र लिखा। ‘जनसत्ता’ ने तो ‘युवा लेखकों का एक गुट’ की खोज तक कर डाली। मुझे अभी तक ऐसे युवा लेखकों का ‘गुट’ नहीं मिला जो साहित्य और राजनीति में इस कदर हस्तक्षेप कर मुझे सचेत करे। मैं ऐसे किसी भी राजनीति, साहित्य और विचारधारा से लैस युवा लेखकों का जरूर स्वागत करूंगा जो मेरे होने वाली गलतियों से बचने के लिए हस्तक्षेप करे और हो गई गलतियों की आलोचना करे। यह मेरे ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी स्वास्थ्यकर माहौल होगा जब ऐसे ‘युवा लेखकों के गुटों’ का उभार हो और नई उर्जा के साथ ठहराव को तोड़कर सर्जना की महान धारा को नेतृत्व करते हुए आगे ले जाय। निश्चय ही मुझे आगामी दिनों में जब भी दिल्ली आऊंगा तो ऐसे लेखक ‘गुटों’ और लेखकों से मिलने की बेसब्री रहेगी।

एक बार फिर मैं अपनी बात दुहरा दूं कि प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर ‘हंस’ ने ‘अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता’ विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में बुलाया था। यह बहस या संवाद का मसला नहीं था। मैं परिचर्चा, बहस, संवाद के आयोजनों में जाता रहा हूं और अपनी बात रखता रहा हूं। वहां निश्चय ही आयोजक को परिचर्चा में किसी को भी बुलाने की छूट रहती है और भागीदार को भी हिस्सेदारी करने की उतनी ही छूट होती है। आयोजन का स्वरूप, समय और प्रकृति से ही भागीदारी का अर्थ बनता है। इस कार्यक्रम का स्वरूप, समय और प्रकृति इसमें भागीदार वक्ता और आयोजक की मंशा दोनों से ही मेल नहीं खाता। इसलिए यह जरूरी बन गया कि मैं न केवल इसमें भागीदार न बनूं बल्कि अपना विरोध भी दर्ज कराऊं।
प्रेमचंद के संदर्भ में परंपरा और इतिहास के हवाले मैंने जिन बातों का पिछले पत्र में उल्लेख किया था वह सामंतवाद-साम्राज्यवाद विरोधी, फासीवाद विरोधी धारा को साहित्य में मजबूत करने और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए सतत संघर्ष करने से जुड़ा हुआ है। 1930 के दशक में बहुत से भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे सैकड़ों क्रांतिकारी आर्य समाज और अन्य धार्मिक धाराओं से प्रभावित और जुड़े रहे थे। इन क्रांतिकारियों की सीख का अर्थ आज आर्यसमाजी होने या आर्य समाज के कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करना नहीं है। इतिहास और परंपराएं समय के साथ बनते और मजबूत होते हुए हमारे तक आती हैं और आगे जाने के लिए उतनी ही जिम्मेदारी, सतर्कता और सक्रियता की मांग करती हैं। ‘हंस’ जिस परंपरा का निर्वाह करने का दावा कर रहा है वह उसके द्वारा आयोजित किए जा रहे पिछले कुछ कार्यक्रमों से तो फिलहाल मेल खाता नहीं दिख रहा है। शायद यही कारण भी है जिसके चलते ये कार्यक्रम विवाद के घेरे में आ रहे हैं। यह अच्छी बात है कि युवा लेखकों ने हर बार अपना प्रतिरोध, प्रतिवाद दर्ज कराया और सवाल उठाकर बहस को आगे बढ़ाया। मुझे खुशी है कि मैं इन युवा लेखकों के प्रतिरोध और प्रतिवाद का हिस्सा बन सका और उनके उठाए बहस में हिस्सेदार बना।
यह अच्छी बात है कि ज्यादातर बहस मेरे पत्र में अशोक वाजपेयी के संदर्भ में लिखी बातों पर हो रही है। गोविंदाचार्य के समर्थन में बातें नहीं आई हैं। जितनी तेजी से दक्षिणपंथी ताकतों का असर बढ़ा है और उन्हें जितनी बेशर्मी से मंच देने का प्रचलन बढ़ा है ऐसे में गोविंदाचार्य के समर्थन में बात न आना थोड़ा आश्चर्य में डालता है। हिंदी साहित्य में दक्षिणपंथी और फासिस्ट हिंदू ताकतों को मंच देने का मुद्दा बार बार आ रहा है और हर बार इस पर विरोध के स्वर भी बनते दिखते हैं। इस बार ‘हंस’ के इस कार्यक्रम में गोविंदाचार्य को बुलाने पर मुद्दा न बनना आश्चर्य में डालता है।
अशोक वाजपेयी कारपोरेट घरानों और सत्ता के गलियारे से पूरी तरह नत्थी हैं, इस बात से अस्वीकार शायद ही किसी को है। उन्हें ‘धर्मनिरपेक्ष’ बताकर उनकी प्रगतिशीलता सिद्ध करने का तर्क दिया गया है। विनायक सेन की रिहाई के लिए अकादमी में जगह बुक कराने के लिए सहर्ष सहयोग के आधार पर उन्हें प्रगतिशील बताया गया है। अशोक वाजपेयी को प्रगतिशील सिद्ध करने के आग्रह के दौरान उतनी ही बार मुझे ‘संकीर्ण’ भी बताया गया जो सिर्फ ‘अपनों’ के बारे में बात करता है और ‘दूसरों’ के बारे में चुप रहता है। यह तर्क और उसका निश्कर्ष जितना गुस्से का परिणाम है उससे अधिक साहित्य और राजनीति में घट रही घटनाओं में पक्षधरता और सक्रियता का भी परिणाम है। लगभग दो साल पहले जीतन मरांडी को निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा के खिलाफ संस्कृतिकर्मियों द्वारा दिल्ली में बुलाई गई मीटींग में मदन कश्यप ने धर्मनिरपेक्षता को वर्ग दृष्टिकोण से देखने का आग्रह किया था। वे ठीक ही इस बात को रेखांकित कर रहे थे। मैं उनकी इस बात में इतना ही और जोड़ देना चाहता हूं कि भारत की धर्मनिरपेक्षता में धर्म के दृष्टिकोण से भी देखने की जरूरत है। हिंदी साहित्य में इन दिनों सीआईए द्वारा की गई ‘साहित्य सेवा’ के विवाद के केंद्र में जो मुख्य बात दिख रही है वह यह कि साहित्य साहित्य है। यही स्थिति देश में ‘विकास की राजनीति’ का भी है जिसे नरेंद्र मोदी करे तो अच्छा और टाटा-अंबानी-एस्सार करे तो अच्छा, के राग पर आगे बढ़ाया जा रहा है। यही स्थिति जन हितों की रक्षा और समाज सेवा का हो गया है जिसके झंडाबरदार आज एनजीओ के गैंग ने उठा रखा है। इनका राजनीति, साहित्य, जनसंगठन के स्तर पर विरोध संकीर्णता के दायरे में रखकर देखा जाने लगा है। इस ‘संकीर्णता’ को उदार लोकतत्र के जड़ में मठ्ठा डालने की तरह देखा जा रहा है। यह एक भयावह स्थिति है। यहां तसलीमा नसरीन पर हैदराबाद में हुए हमले के संदर्भ में मेरे ऊपर लगाए गए एक आरोप का जबाब देना जरूरी समझ रहा हूं। तसलीमा नसरीन को हैदराबाद बुलाने वाले लोग मुस्लिम विरोधी, कम्युनिस्ट विरोधी और अमेरीका परस्त लोग थे। यह कार्यक्रम मुस्लिम विरोध के एक खास संदर्भ में बुलाया गया था। बहरहाल, इस हमले का मैंने और विप्लव रचितल संघम ने इसकी भर्त्सना और साथ ही आयोजक की मंशा की आलोचना की आलोचना किया।
तेलगू और हिंदी साहित्य में हाल के दिनों में कमोबेश एक जैसी ही घटना और विवाद से ग्रस्त रही हैं। जब यहां मारूती मजदूरों का आंदोलन हो रहा था तो उसके सामानान्तर कान्हा रिसार्ट में वहां की परियोजना से प्रभावित होते लोगों से बेखबर होकर कविता पाठ का आयोजन किया गया। हमारे यहां भी येनम मजदूरों के दमन के समय गोदावरी नदी पर तैरती नावों पर पांडाल बनाकर कविता पाठ आयोजित किया गया। हिंदी में जितना यह मुद्दा विवादित रहा उतना ही तेलगू में भी यह विवाद जोर पकड़ा। हिंदी के विश्व सम्मेलन जैसी ही स्थिति तेलगू की विश्व सम्मेलन की स्थिति बन गई है। इस समानता और वैभिन्नता के कई बिंदू हैं जिसमें कारपोरेट सेक्टर, फासिस्ट ताकतों और सत्ता का घुसपैठ एक मुख्य पहलू है। इनके हस्तक्षेप से साहित्य में तेजी से एक विभाजक रेखा पैदा हुई है और इसका असर तेजी से फैला है। ‘उदार लोकतत्र’ के हवाले अपूर्वानंद का तर्क ऐसे ही विभाजक स्थिति को दिखाता है: ‘राव और उनके सहयोगियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली कविता श्रीवास्तव, तीस्ता सीतलवाड़, शबनम हाशमी या हर्ष मंदर पर हो रहे हमले उतने गंभीर नहीं हैं कि एक क्रांतिकरी कवि अपने वक्तव्य में उन्हें अपने बगल में इनायत फरमाए। (जनसत्ता, 3 अगस्त 2013)।’ उपरोक्त मानवाधिकार कार्यकर्ता क्या ऐसे ही सोचते हैं जैसा अपूर्वानंद ने लिखा है? क्या उनके संगठन की चिंतन प्रक्रिया भी ऐसी ही है जिसके तहत यह तर्क गढ़ा गया है? या यह विनायक सेन की रिहाई के लिए अपूर्वानंद के किए गए उन प्रयासों से निकाले गए नतीजे हैं जिनमें ‘राव और उनके सहयोगियों’ के लिए कोई जगह नहीं थी? यहां इस बात की याद दिलाना जरूरी है कि उपरोक्त जितने भी नाम हैं वे विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग हैं और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष उन संगठनों की वैचारिक अवस्थिति से निर्धारित होती है। ठीक वैसे ही जैसे अपूर्वानंद की वैचारिक अवस्थिति निर्धारित होती है। ‘मैं और मेरे सहयोगी’ इस सांगठनिक और वैचारिक अवस्थिति से बाहर नहीं हैं। ‘राव और उनके सहयोगी’ कौन हैं? अपूर्वानंद के शब्दों में ‘स्वतःसिद्ध ब्रम्हांड’ हैं! सरकार की नजरों में ‘देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं’। कारपोरेट सेक्टर की नजर में उनकी लूट और कब्जा के रास्ते में ‘सबसे बड़ी बाधा’ हैं। मीडिया की नजर में ‘राव और उनके सहयोगी’ गुड़गांव के मजदूरों से लेकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोगों तक में ‘घुसे’ हुए हैं। मैं और मेरे सहयोगी का अधिकार और ‘उदार लोकतंत्र’ के अधिकार की यह खींची गई विभाजक रेखा सिर्फ बिम्ब का गढ़न नहीं है। यह कारपोरेट सेक्टर और फासीस्ट ताकतों द्वारा अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए ‘उदार लोकतंत्र’ की सड़क को हाइवे बना देने के विचार का आरम्भिक तर्क है। ‘धर्मनिरपेक्षता’ मंे कितना धर्म छुपा हुआ है और ‘उदार लोकतंत्र’ कितना कारपोरेट सेक्टर, कितना साम्राज्यवाद समर्थित एनजीओ और कितना सत्ता के दलाल इसकी पड़ताल किए बिना एक गोल गोल घूमने वाले दुष्चक्र में फंसे रहेंगे।
साहित्य का इतिहास और उसकी परंपरा इस गोल गोल घूमने वाले दुष्चक्र से निकल कर आगे जाने का रहा है। प्रेमचंद ने इसी जिम्मेदारी को मशाल की तरह आगे चलने के बिम्ब की तरह ग्रहण किया और इस बात को जोरदार ढंग से कहा। श्री श्री ने इसी जिम्मेदारी को उठाने के लिए सक्रिय भागीदार होने का आह्वान किया। मैं ऐसी ही सीधी भागीदारी का तरफदार हूं। मुझे खुशी है ऐसी सीधी भागीदारी के तरफदारों, खासकर युवा पीढ़ी की काफी संख्या है जो आज के हालात में खड़े होने, बोलने और सक्रिय होने का साहस रखते हैं। ऐसे हमसफर साथियों को क्रांतिकारी अभिवादन के साथ,
वरवर राव
हैदराबाद,
5 अगस्त 2013
05 अगस्त 2013
तुम्हारे देश में इतना कीचड़ कहाँ से आया हिन्दी.
1700 शब्दों में यह आलेख 5 दिन पहले लिखा गया था. 600 शब्द डिलीट भी करने पड़े. इतना व्यस्त भी नहीं था कि इसे पोस्ट न कर पाऊं, वजहें कुछ और थी... प्रकाशित होना कहीं और था. संपादक को जिन दो बातों पर आपत्ति थी वह अशोक वाजपेयी को कार्पोरेट से मदद लेने और विश्वरंजन के शातिराने में शामिल होने से थी. उन्होंने साक्ष्य मांगा मैने दे दिया, जो दिया था सो आपको भी संदर्भ के साथ दे रहा हूं. चन्द्रिका
यह
दो मनाहियों की अलग-अलग कहानियां हैं, जो एक वक्त में घट रही हैं. जो दूरी के लंबे
फासलों के साथ घट रही हैं. उड़ीसा में राज्य और कार्पोरेट सभाएं कर नियमगिरी को खरीदना
चाहता है और आदिवासी अपने गांवों को बेचने से मना कर रहे हैं. वे नियमगिरी को देवता
मानते हैं. राज्य उनके नेताओं को माओवादी कह रहा है और कुछ को इन आरोपों के तहत जेल
जाना पड़ा है. वहाँ कुल बारह सभाएं होनी हैं जिनमे से नौ सम्पन्न हो चुकी हैं, सब की
सब मनाही के साथ. दूसरी एक सभा वहाँ से बहुत दूर की है. यह सभा है दिल्ली में हंस पत्रिका
द्वारा आयोजित प्रेमचंद जयंती की सभा. जिसमें गोविंदाचार्य के साथ वरवरा राव और अरुंधती
राय ने मंच साझा करने से मना कर दिया है. यह ठीक-ठीक आमंत्रण में वक्ताओं के बारे में
न बताए जाने और बगैर अनुमति के नाम छाप दिए जाने की बात है. यदि तथ्य इससे इतर भी हों
तो इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मंच साझा करने की ही एक मनाही है. अरुंधती और
वरवरा राव हिन्दी से इतर लेखक हैं जिनके अनुवाद के जरिए लगभग अन्य भारतीय भाषाओं में
भी उतनी ही स्वीकार्यताएं हैं. हिन्दी के एक प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी अस्वीकार्यता
के आखिर क्या मायने हैं? ठीक उन्हीं समयों में जबकि हंस के सभा का कार्यक्रम होने वाला
था, अरुंधती मंच पर जाने के बजाए उड़ीसा भवन की सड़क पर बोल रही थी. मंचों और सड़कों के
चुनाव के मायने हैं. इनके मायने राजनैतिक है, व्यक्तिगत है और वर्गीय भी. इन सबके बीच
कई साम्यताएं हैं. यह अछूत होने का सवाल नहीं है बल्कि सवाल पक्षधरता और विरोध का है.
जब आप उद्देश्यों और परिणामों की संभावनाओं को आंक लेते हैं तो आप एक फैसला लेते ही
हैं. एक ‘सभ्य-सुशील’ वर्ग आहत होता है कि साहित्य के लिए किए जाने वाले वार्षिक योगदान
में उसे ठगा सा गया. वह वरवरा राव और अरुंधती राय के बारे में बहस करना शुरु करता है.
वह आयोजकों द्वारा वक्ताओं की स्वीकृति, वक्ताओं को मंच साझा करने की सही-सही जानकारी
न दिए जाने से विमुख है. वह आहत है कि अहिन्दी समाज के दो लेखकों द्वारा हिन्दी के
प्रतिष्ठित माने जाने वाले लेखक की प्रतिबद्धता पर सवाल कैसे खड़े हो गए. यह आहत होने
की बात इसलिए भी मौजूं लगती है कि नियमगिरी के आदिवासियों की मनाही और संघर्ष उनके
विमर्षों से फिलवक्त गायब हैं. उनके संघर्ष और उनके साहस के साथ खड़े होने के बजाय वे
अपने ठगे और आहत होने से दुखी हैं. दमित जनता के जश्न और दुखों के वे सहभागी तब तक
नहीं होते जब तक उनके वर्गीय हित नहीं जुड़ते. जब तक राज्य की एजंसियां उनके वर्गीय
खतरे को देश का खतरा बनाकर प्रस्तुत नहीं करती. जब तक कि इन विषयाधारित और विभागीय
संगोष्ठियों में बोलना उनकी मजबूरी नहीं हो जाती. यानि दमित, दलित और आदिवासियों के
बारे में बोलना-लिखना उनके जीवन, उनकी संवेदनाओं से इतर उनके प्रोफेसन का हिस्सा हैं.
वे अपने शौक को एक कार्यकर्ता की भूमिका से प्रस्तुत करते हैं. उनके लिए अभिव्यक्ति
की स्वतंत्रता और खतरे मुक्तिबोध की किसी कविता से उठकर उनके बैनरों में चिपक जाते
हैं पर खतरे उठाने के लिए वे अपनी गलियों में भी नहीं उठते. वे ‘खतरों’ के साथ खड़े
होते हैं ‘खतरनाकों’ के साथ खड़े होते हैं. क्योंकि वे जानते हैं कि जो जितना खतरनाक
है उसके आसपास की जमीन उतनी सुरक्षित है. आर्थिक, बौद्धिक और प्रकाशकीय सुरक्षाएं उनकी
प्रतिबद्धताओं को बदल देती हैं.
उत्तर
और उत्तर-पूर्व के हर जन संहारों से लेकर दक्षिण के श्रीलंका में हुए तमिलों तक के
संहारों के खिलाफ खड़े होकर बोलने वाला कोई लेखक, हिन्दी समाज नहीं बना पाया. वरवरा
राव हिन्दी और अहिंदी भाषियों में शायद अकेले लेखक हैं जो देश के एक छोर से दूसरी छोर
तक उनकी लाशों को ढोते हुए उम्र भर चलते रहे. उनकी लाशें जो दलित, आदिवासी, गैर-आदिवासी,
द्रविणियन, तमिलियन अपने हक़-हुकूक के लिए राज्य से लड़ रहे हैं. जिनकी लाशों के साथ
खड़े होने से यह संभावना बढ़ जाती है कि अगली लाश वरवरा राव को भी बना दिया जाए. इसके
कई प्रयास हुए और बिरसम साहित्य संगठन के लेखकों की हत्याएं भी हुई. क्या वरवरा राव
की हिम्मत और हिम्मत पस्ती को लेकर वे लेखक/लेखिकाएं नैतिक आधार पर बोलने के हकदार
हैं, जिन्होंने राज्य द्वारा प्रताड़ित और संहार किए गए आदिवासी, दलितों और अन्य समाजों
तक अपनी पूरी उम्र बिताने के बाद भी नहीं गए. यहाँ लेखकीय प्रतिबद्धताएं क्या हैं.
क्या वे यही नही हैं जो महज लेखक और लेखकीय सत्ता की स्थापनाएं निर्मित करती हैं. उन्हें
मुक्तिबोध की पंक्तियां ‘उठाने होंगे खतरे’ किसी पुरानी पुस्तक की पुरानी जिल्द के
साथ ही अच्छी लगती है. वैसे इसे लेखकीय अय्याशियां नही कही जानी चाहिए, इनकी भी भूमिकाएं
हैं समाज में. उनकी भूमिकाएं क्या हैं. उन्होंने बहिस्कार किए हैं, उन्होंने आपसी हिन्दी
मठों के टकराव में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है और कुछ ही महीनों में वे बहिस्कार
से बहि शब्द को बहा देते हैं और हिस्कार को ध्वनित करते हुए स्वीकार में बदल लेते हैं.
जैसे सिंधु को आर्यों ने हिन्दू में बदल दिया था. वर्धा वहिस्कार के आइने में वे झांक
सकते हैं. वे लेखक होने का सम्मान प्रेमचंद की परंपरा से पाना चाहते हैं परन्तु खतरे
और मुश्किलों से वे नहीं गुजरना चाहते.
पुरानी
घटनाएं भुला दी जाती हैं और नई घटनाओं पर बहस शुरू कर दी जाती है. 2009 में प्रमोद
वर्मा स्मृति समारोह के बाद विश्वरंजन ने शामिल हुए लेखकों को अपने साथ सहमत मानते
हुए सलवा-जुडुम के पक्ष में एक लेख लिखा था. उनके इस एजेंडे में अशोक वाजपेयी शामिल
थे. क्या जिन लेखकों ने शामिल होने से मना किया था वे छूआछूत बरत रहे थे. जिन्हें विश्वरंजन
ने नए जातिवादी और अलोकतांत्रिक साबित करने का प्रयास किया था. सत्ता के एजेंडे बेहद
बारीक होते हैं. क्या विरोधी विचारों के वक्ताओं को एक मंच पर बुलाना लोकतांत्रिक होने
का प्रमाण प्रस्तुत करता है. शातिरपने और लोकतांत्रिक होने में फर्क करना ही चाहिए.
यदि उद्देश्य दो विरोधी विचारों में चर्चा का ही था तो अशोक वाजपेयी को राजेन्द्र यादव
या हंस प्रकाशन ने किस पक्ष में रख कर बुलाया था. शायद इसी पक्ष को वरवरा राव ने अपने
पत्र में और स्पष्ट विभाजन करके रख दिया है. ऐसे में हिन्दी के साहित्य समाज को अपने
शातिराने मठों में झांक कर देखना चाहिए. क्या वाकई में ऐसे हिन्दी साहित्यिक समाज में
स्वस्थ बहसों से प्रगतिगामी निर्मिति संभव हैं जिसका सबसे बड़ा आलोचक अपने चलने की अदा
से अपनी जाति को प्रदर्शित करता हो. जिस भाषा के बड़ी पत्रिका का संपादक छिछोरेपन से
छुटकारा न पाया हो और तिस पर ‘स्त्री विमर्श’, ‘दलित विमर्श’ उसके कलमदानों से निकल
रहा हो. जिसका बड़ा कवि अपनी कुठाओं और पत्नी के उत्पीड़नों का भागी रहा हो और स्त्री
की स्वतंत्रता पर सबसे अच्छी कविता लिखने की मान्यता भी पाता हो. मठाधीशों में एक वह
भी जो गिरोह खड़े करने और पुस्तकों के प्रकाशनों व अप्रकाशनों में भूमिकाएं अदा करता
हो. यदि इन्हीं के किन्हीं मठों में पल रहे नव लेखकों में कोई कच्चा चिट्ठा खोलने जैसी
धमकियां दे रहा है तो गड़बड़ी एक भाषा के किसी कोने की नहीं है पूरा शहर घूम कर देखना
चाहिए. तमाम अनैतिक और गलीजता भरे घावों ने ही इन्हें मठाधीश बनाया है. यह सब वैसा
ही है जैसे एक हत्या करने के बाद किसी के ओहदे बढ़ जाते हैं और ज्यादा हत्याएं करके
कोई राजनेता बन जाता है और सबसे बड़ा राजनेता व्यवस्था की संरचना से पूरे देश की हत्याओं
में भूमिकाएं अदा करता है.
ये कुंठाएं और प्रवृत्तियां
हिन्दी समाज में कहां से आई? अपने बंद दरवाजों के भीतर के जो तंग लेखन हैं वे जीवन
की प्रवृत्तियों को कभी नहीं बदलते. वे जो मनोभावों और कर्मिक लेखन के रूप में संरचना
जनित सत्ताओं के खिलाफ लिखने में प्रयासरत हैं उनके जीवन में वह मूल्य खुद इसलिए नहीं
उतर पाता क्योंकि समाज के साथ जीवन संघर्षों की मुठभेड़ नहीं है. कईयों के भीतर दमितों
के लिए लिखने की प्रबल उत्कंठाएं हैं पर उन समाजों में आवाजाही नहीं है, जहाँ राज्य
सत्ताओं के खतरे बढ़ जाते हों. इसलिए उन्हें अपने मुह से यह बार-बार कहने की जरूरत महसूस
होती है कि ‘उठाने ही होंगे अभिव्यक्ति के खतरे’. यह चिल्लाते हुए वे एक दिन मोमबत्तियों
के साथ खड़े हो जाते हैं. जो पिघलते हुए उसी का हांथ जलाती हैं जिन हांथों में वे थामी
गई होती हैं.
अपूर्वानंद
का लेख प्रकाशित होने के बाद कुछ बातें उस संदर्भ से जरूरी हो जाती हैं. यह सच है कि
गोविंदाचार्य और अशोक वाजपेयी में बहुत भिन्नता है. दोनों को एक आधार पर कतई नही तौला
जा सकता. इन भिन्नताओं को कर्मिक और लेखकीय दोनों आधारों पर देखा जा सकता है. प्रेमचंद
से परम्परा के जुड़ाव भी इन्हीं आधारों पर ही तय किए जा सकते हैं. अशोक वाजपेयी को हिन्दी
साहित्य के लेखन में योगदान के बजाय हिन्दी में संस्थान निर्माण और हिन्दी लेखकों के
आश्रयदाता के तौर पर ज्यादा दिया जाना चाहिए. आश्रयदाताओं के योगदान को कम करके नहीं
आंका जाना चाहिए. उनके अपने महत्व हैं. पर नियति यह है कि आश्रयदाताओं की प्रसस्ति
से मुक्त होना संभव नहीं बन पाता. वैसे ही जैसे कार्पोरेट के सहयोग से आप बाजारीकरण
के विरुद्ध खड़े होने का प्रयास करना चाहते हैं. बाजारवाद के विरुद्ध खड़े होने की घोषणा
करने वाले लेखकों को कार्पोरेट की मदद से सम्मानित करना चाहते हैं. ऐसे में प्रेमचंद
की परंपरा से वरवरा राव या अशोक वाजपेयी के संबंध किस तरह के हैं यह एक जरूरी सवाल
है. अपने सम्पूर्ण लेखन, व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ अशोक वाजपेयी कहीं भी खड़े हों
परन्तु कार्पोरेट से मदद लेकर यदि वे हिन्दी समाज के लेखकों को कृत-कृत्य करना चाहते
हैं तो हिन्दी समाज के कुछ लेखकों के हित तो उनके साथ निश्चित ही बनेगे. ऐसे में हिन्दी
के साहित्य समाज की निर्मिति एक एन.जी.ओ. जैसी निर्मिति होगी. इस आधार पर वे गोधरा
व कुछ अन्य घटनाओं से उन्हें उचित ही ठहराएंगे. यह मामला पवित्रता-अपवित्रता का नहीं
है बल्कि यह है कि प्रेमचंद की परंपरा को कौन किधर ले जा रहा है. कौन उस कार्पोरेट
से मदद की दरकार रखता है जिसके तार विदर्भ के होरियों और धनियों की आत्महत्याओं से
जुड़ते हैं. जिसकी लपटें घीसुओं और माधवों के घरों में आग लगा रही हैं. वरवरा राव की
लोकतांत्रिकता का मूल्यांकन वे कर रहे हैं जिनकी देह को कार्पोरेट ने सवांरा है जबकि
‘उनके लोकतंत्र’ ने ही वरवरा राव के शरीर को घावों से भरा है.
शीर्षक
अरुंधती रॉय,
अशोक वाजपेयी,
बहस,
वरवर राव,
हंस गोष्ठी,
article
01 अगस्त 2013
संवाद: धोखा और बेईमानी के पक्ष में जो खड़े हैं
रेयाज-उल-हक़
वरवर के हंस के आयोजन में जाने से इन्कार करने को अब विरोधी पक्ष की बात सुनने से इन्कार के रूप में प्रचारित किया जाने लगा है. क्या सचमुच मामला विरोधी पक्ष की बात नहीं सुनने का है? या मामला फासीवादी और सत्तापरस्त आवाजों को राजनीतिक स्पेस और औचित्य मुहैया कराने का है, जिसके बारे में वरवर राव ने अपने पत्र में इशारा किया है? आखिर किन ताकतों के पक्ष में, इस पूरे मामले के मूल सवाल को छोड़ कर अमूर्त रूप से ‘संवाद’, ‘लोकतंत्र’ और जाने किन किन बातों का जिक्र उठाया जा रहा है? जो लोग अब तक सत्ता के मुकाबले किसी बात पर तन कर नहीं खड़े हो पाए और सत्ता और ताकत की गलियों में अपनी मौकापरस्त गरदन झुकाए आवाजाही करते दिखते हैं, वे आज सत्ता को उसके ‘मुंह पर जवाब’ देने के गंवा दिए गए मौके पर अफसोस जाहिर करने निकल पड़े हैं.
सबसे पहली बात तो यह है कि न तो गोविंदाचार्य ने और न ही अशोक वाजपेयी ने वरवर (या अरुंधति) को संवाद के लिए बुलाया था. उन्हें हंस ने बुलाया था और बाकी वक्ताओं के बारे में वरवर को बताया तक नहीं गया था. यह किस तरह का संवाद है? क्या इस तरह के संवाद को लोकतांत्रिक कहा जा सकता है? यह धोखा और बेईमानी है और इसे संवाद और लोकतंत्र का नाम देना इसको बर्दाश्त किए जाने लायक बनाना है.
दूसरी बात, क्या गोविंदाचार्य और अशोक वाजपेयी सिर्फ विरोधी पक्ष हैं? वरवर उस राजनीतिक-सांस्कृतिक संघर्ष की विरासत से आते हैं, जो उन विचारों और नजरिए को अपना विरोधी ही नहीं, शत्रु भी मानता रहा, जिसका प्रतिनिधित्व गोविंदाचार्य और काफी हद तक अशोक वाजपेयी करते हैं. यह सही है. लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं है. वे सत्ता के प्रतिनिधि भी हैं. सत्ता से उनका जुड़ाव बहुत साफ है. संस्कृतिकर्मी, लेखक, विचारक के रूप में उनके द्वारा सत्ता के प्रतिक्रियावादी विचारों को जनता के बीच ले जाने, उसे जनता के बीच स्वीकार्य और व्यापक बनाने के इतिहास से भी हम अपरिचित नहीं हैं. साम्राज्यवाद और सामंतवाद-ब्राह्मणवाद जनता के खिलाफ जो फौजी-सांस्कृतिक-वैचारिक-सैद्धांतिक हमले करते आए हैं, उनमें गोविंदाचार्य तो बहुत सीधे ही भागीदार रहे हैं और अशोक वाजपेयी भी कमोबेश इस हमले के हिमायती रहे हैं (विश्वरंजन, सलवा जुडूम और दूसरे अनेक मामलों पर उनके विचार देखिए). यह महज एक निरीह, निर्दोष और मासूम सा ‘विरोधी पक्ष’ नहीं था, जिसकी बात ‘सुनने’ और उसका जवाब देने के लिए वरवर को बुलाया गया था. यह हमलावर, अपराधी, प्रतिक्रियावादी, जनसंहारक और दमनकारी सत्ता के दो अलग-अलग प्रतिनिधियों के साथ मिल कर सुनने वालों को संबोधित करना था, जिससे किसी भी जनवादी, संघर्षशील, क्रांतिकारी और जनता को प्यार करने वाले लेखक, संस्कृतिककर्मी को कबूल नहीं करना चाहिए. ‘विरोधी पक्ष के मुंह पर विरोध जताने’ और उसके साथ एक मंच पर बैठ कर जनता या श्रोताओं को संबोधित करने में बहुत फर्क है और लगातार इस फर्क को धुंधला किया जा रहा है. यह बताने की जरूरत नहीं है कि वरवर बात को पीठ पीछे कहने और चुप रह जाने वाले, भाग जाने वाले और ‘पस्त हिम्मत’ लोगों में नहीं हैं (जैसा कि मैत्रेयी पुष्पा ने लिखा है). उनकी जेल यात्राएं और उन पर तथा उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले इसके गवाह हैं. वे ‘संवाद’ और ‘लोकतंत्र’ की किन्हीं निर्जीव और निराधार अवधारणाओं में यकीन नहीं करते. वे संवाद और लोकतंत्र को जनता के जुझारू संघर्षों की जमीन पर रख कर देखते हैं और इसीलिए वे इस हकीकत को समझते हैं कि उत्पीड़ित जनता और दमनकारी सत्ता के बीच संवाद नहीं होता (और जब यह संवाद होता भी है तो जनता इसमें अपनी शर्तों के साथ शामिल होती है. इसे कुश्ती के अखाड़े की तरह आयोजित नहीं किया जा सकता और न ही जनता या उसके लेखकों को भुलावा देकर, चारा दिखा कर धोखे से अखाड़े में बुला कर ‘मुकाबले’ के लिए मजबूर किया जा सकता है). जैसा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, हंस का आयोजन दोतरफा बातचीत या गोलमेज सम्मेलन नहीं था, यह एक आम सभा थी, जिसमें वक्ताओं को अपनी बात रखनी थी. लेकिन इस संदर्भ में संवाद और लोकतंत्र का जिक्र इस तरह किया जा रहा है, मानो वरवर ने (या अरुंधति ने) बातचीत के किसी प्रस्ताव को नकार दिया हो (हालांकि हालात के मुताबिक ऐसे प्रस्ताव भी नकारे जाते हैं और उनका नकारा जाना जरूरी होता है).
माफ कीजिएगा दोस्तो, जो लोग 2010 में भी और इस बार भी ‘दंगल’ देखने के लिए उत्साहित थे, वे भूल गए थे कि वरवर और अरुंधति जैसे लेखक उन रीढ़विहीन लेखकों की जमात से नहीं आते, जिनको नचा नचा कर आप अपना रसरंजन करते रहें. आपका रसरंजन दूसरी बहुत सारी बातों से रोज ही होता रहता है और बेहतर है आप वही करते रहें.
तीसरी बात. मुद्दा था अभिव्यक्ति और प्रतिबंध का. उसमें दो ऐसे लेखकों को बुलाया गया (कम से कम निमंत्रण में उनका नाम था), जिनको लिखने के लिए और अपनी राजनीतिक सक्रियता के लिए जेल जाना पड़ा है. बाकी के दो ऐसे लोग थे, जिनमें से एक फासीवादी संगठन के प्रचारक, सिद्धांतकार और कार्यकर्ता हैं और दूसरे हाल ही में अपने प्रशंसक बने एक कहानीकार के भूतपूर्व शब्दों में ‘सत्ता के दलाल’ हैं. मोटे तौर पर वे शासक वर्ग के हिमायती और प्रतिनिधि थे. सवाल है कि क्या शासक वर्ग की अभिव्यक्ति को किसी तरह का संकट है? क्या शासक वर्ग की अभिव्यक्ति पर किसी तरह की पाबंदी लगी है? और अगर हो भी तो क्या हम शासक वर्ग और सत्ता की अभिव्यक्ति की फिक्र करेंगे, जिसका अभिव्यक्ति के तमाम साधनों पर लगभग एकाधिकार, नियंत्रण और निगरानी है? अगर नहीं तो उन्हें क्यों बुलाया गया? फिर क्या मकसद यह था कि वे शासक वर्ग की तरफ से इस बात की सफाई दें या इसका औचित्य बताएं कि जनता के पक्ष में उठने वाली अभिव्यक्तियों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है? अगर ऐसा था तो क्या यह पहले से ऐसी कोई घोषणा हुई थी या हंस की तरफ इस तरह की कोई बात इनमें से किसी भी वक्ता और श्रोताओं को बताई गई थी? क्या यह सचमुच न्यूज चैनल के किसी टॉक शो जैसा आयोजन था? अब तक हंस के आयोजनों के इतिहास के आधार पर ऐसा कोई दावा नहीं किया जा सकता और न ही हंस ने बताया था कि इस बार फॉर्मेट कुछ अलग होगा. हो भी नहीं सकता. आम सभाओं या व्याख्यानों में स्रोताओं के एक समूह को संबोधित किया जा रहा होता है, और कोई भी ईमानदार, प्रतिबद्ध और क्रांतिकारी लेखक या वक्ता इसे कबूल नहीं कर सकता कि वह फासीवादी और प्रतिक्रियावादी विचारों के प्रसार के लिए स्पेस देने वाले आयोजन का हिस्सा बने.
अगर यह मौका खो देना था, अगर यह बेईमानी और धूर्तता थी, अगर यह पलायन था, तो समस्या इन शब्दों के साथ नहीं है, आपके दिमाग में इन शब्दों के साथ जुड़ी धारणाओं के साथ है.

आदिवासि,
रेयाज,
वरवर राव,
सौ फूलों को खिलने दो,
हिंदू-राष्ट्रवादी
हंस की गोष्ठी पर वरवर राव का खुला पत्र
प्रेमचंद जयंती पर हंस के सालाना कार्यक्रम में आए कई लोग जानते थे कि अरुंधति राय की सहमति के बगैर उनका नाम आमंत्रण में छपा था इसलिए वे नहीं आ रही हैं। कुछ लोगों को यह भी पता था कि वरवर राव दिल्ली आ चुके हैं लेकिन यहां आने पर उन्हें गोविंदाचार्य और अशोक वाजपेयी के साथ मंच साझा करने के बारे में पता चला है, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। इतना जानने के बावजूद जानने वाले चुप रहे और हंस के संपादक राजेंद्र यादव अंत तक जनता को झूठ बोलकर बरगलाते रहे। आखिरकार कार्यक्रम खत्म होने के बमुश्किल घंटे भर बाद वरवर राव की ओर से कार्यक्रम में न शामिल होने पर एक खुला पत्र जारी किया गया जिसे हम पूरा नीचे चिपका रहे हैं। पढि़ए और समझिए कि सफेद हंस के काले चश्मे से आखिर सच्चाई कैसी दिखती है, कैसी दिखाई जाती है और इस चश्मे के भीतर कितने झूठ पैबस्त हैं। जनपथ से साभार
मुक्तिबोध की हजारों बार दुहराई गई पंक्ति को एक बार फिर दुहरा रहा हूं: ''उठाने ही होंगे अभिव्यक्ति के खतरे/ तोड़ने ही होंगे/ गढ़ और मठ/सब।''
कुछ साल पहले की बात है जब मेरे साथ अखिल भारतीय क्रांतिकारी सांस्कृतिक समिति और अखिल भारतीय जनप्रतिरोध मंच में काम करने वाले क्रांतिकारी उपन्यासकार और लेखक विजय कुमार ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक हिंदी क्षेत्र में प्रेमचंद की जयंती पर एक सांस्कृतिक यात्रा आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था। यह हिंदुत्व फासीवाद के उभार का समय था, जो आज और भी भयावह चुनौती की तरह सामने खड़ा है। उस योजना का उद्देश्य उभर रही फासीवाद की चुनौती से निपटने के लिए प्रेमचंद को याद करना और लेखकीय परम्परा को आगे बढ़ाकर इसके खिलाफ़ एक संगठित सांस्कृतिक आंदोलन को बनाना था।
जब ‘हंस’ की ओर से प्रेमचंद जयंती पर 31 जुलाई 2013 को ''अभिव्यक्ति और प्रतिबंध'' विषय पर बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया तो मुझे लगा कि अपनी बात रखने का यह अच्छा मौका है। प्रेमचंद और उनके संपादन में निकली पत्रिका ‘हंस’ के नाम के आकर्षण ने मुझे दिल्ली आने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के लिए चुना गया विषय ''अभिव्यक्ति और प्रतिबंध'' ने भी मुझे आकर्षित किया। जब से मैंने नक्सलबाड़ी और श्रीकाकुलम के प्रभाव में लेखन और सांस्कृतिक सक्रियता में हिस्सेदारी करनी शुरू की तब से मेरी अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लगता ही रहा है। यह स्वाभाविक था कि इस पर विस्तार से अपने अनुभवों को आपसे साझा करूं।
मुझे ‘हंस’ की ओर से 11 जुलाई 2013 को लिखा हुए निमंत्रण लगभग 10 दिन बाद मिला। इस पत्र में मेरी सहमति लिए बिना ही राजेंद्र यादव ने ‘छूट’ लेकर मेरा नाम निमंत्रण कार्ड में डाल देने की घोषणा कर रखी थी। बहरहाल, मैंने इस बात को तवज्जो नहीं दिया कि हमें कौन, क्यों और किस मंशा से बुला रहा है? मेरे साथ मंच पर इस विषय पर बोलने वाले कौन हैं?
आज दोपहर में दिल्ली में आने पर ''हंस'' की ओर से भेजे गए व्यक्ति के पास छपे हुए निमत्रंण कार्ड को देखा तब पता चला कि मेरे अलावा बोलने वालों में अरुंधति राय के साथ अशोक वाजपेयी व गोविंदाचार्य का भी नाम है। प्रेमचंद जयंती पर होने वाले इस आयोजन में अशोक वाजपेयी और गोविंदाचार्य का नाम वक्ता के तौर पर देखकर हैरानी हुई। अशोक वाजपेयी प्रेमचंद की सामंतवाद-फासीवाद विरोधी धारा में कभी खड़े होते नहीं दिखे। वे प्रेमचंद को औसत लेखक मानने वालों में से हैं। अशोक वाजपेयी का सत्ता प्रतिष्ठान और कारपोरेट सेक्टर के साथ जुड़ाव आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसी तरह क्या गोविंदाचार्य के बारे में जांच पड़ताल आप सभी को करने की जरूरत बनती है? हिंदुत्व की फासीवादी राजनीति और साम्राज्यवाद की जी हूजूरी में गले तक डूबी हुई पार्टी, संगठन के सक्रिय सदस्य की तरह सालों साल काम करने वाले गोविंदाचार्य को प्रेमचंद जयंती पर ''अभिव्यक्ति और प्रतिबंध'' विषय पर बोलने के लिए किस आधार पर बुलाया गया!
मंच पर बाएं से संचालक अजय नावरिया, राजेंद्र यादव और अशोक वाजपेयी और के.एन. गोविंदाचार्य (खड़े) भाषण देने के बाद
मैं इस आयोजन में हिस्सेदारी कर यह बताना चाहता था कि अभिव्यक्ति पर सिर्फ प्रतिबंध ही नहीं बल्कि अभिव्यक्ति का खतरा उठा रहे लोगों की हत्या तक की जा रही है। आंध्र प्रदेश में खुद मेरे ऊपर, गदर पर जानलेवा हमला हो चुका है। कितने ही सांस्कृतिक, मानवाधिकार संगठन कार्यकर्ता और जनसंगठन के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। हजारों लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया। अभी चंद दिनों पहले हमारे सहकर्मी गंटि प्रसादम् की क्रूर हत्या कर दी गई। गंटी प्रसादम् जनवादी क्रांतिकारी मोर्चा-आरडीएफ के उपाध्यक्ष, शहीद बंधु मित्र में सक्रिय सहयोगी और विप्लव रचियता संघम् के अभिन्न सहयोगी व सलाहकार और खुद लेखक थे। विरसम ने उनकी स्मृति में जब एक पुस्तक लाने की योजना बनाई और इस संदर्भ में एक वक्तव्य जारी किया तब हैदराबाद से कथित ''छत्तीसगढ चीता'' के नाम से विरसम सचिव वरलक्ष्मी को जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी भरे पत्र में वरवर राव, प्रो. हरगोपाल, प्रो. शेषैया, कल्याण राव, चेलसानी प्रसाद सहित 12 लोगों को जान से मारने की चेतावनी दी गई है। लेखक, मानवाधिकार संगठन, जाति उन्मूलन संगठनों के सक्रिय सदस्यों को इस हमले में निशाना बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस खतरे के खिलाफ हम एकजुट होकर खड़े हुए और हमने गंटी प्रसादम् पर पुस्तक और उन्हें लेकर सभा का आयोजन किया। इस सभा के आयोजन के बाद एक बार फिर आयोजक को जान से मार डालने की धमकी दी गई। अभिव्यक्ति का यह भीषण खतरा साम्राज्यवादी-कारपोरेट लूट के खिलाफ अभियान, राजकीय दमन की खिलाफत और हिंदुत्व फासीवाद के खिलाफ गोलबंदी के चलते आ रहा है। यह जन आंदोलन की पक्षधरता और क्रांतिकारी आंदोलन की विचारधारा को आगे ले जाने के चलते हो रहा है।
हैदराबाद में अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ एक सभा को संबोधित करने के समय हिंदुत्व फासीवादी संगठनों ने हम पर हमला किया और इसी बहाने पुलिस ने हमें गिरफ्तार किया। इसी दिल्ली में जंतर-मंतर पर क्या हुआ, आप इससे परिचित होंगे। अफजल गुरू के शरीर को ले जाने की मांग करते हुए कश्मीर से आई महिलाओं और अन्य लोगों को न तो जंतर-मंतर पर एकजुट होने दिया गया और न ही मुझे और राजनीतिक जेल बंदी रिहाई समिति के सदस्यों को प्रेस क्लब, दिल्ली में बोलने दिया गया। प्रेस क्लब में जगह बुक हो जाने के बाद भी प्रेस क्लब के आधिकारिक कार्यवाहक, संघ परिवार व आम आदमी पार्टी के लोग और पुलिस के साथ साथ खुद मीडिया के भी कुछ लोगों ने हमें प्रेस काफ्रेंस नहीं करने दिया और वहां धक्कामुक्की की।
मैं जिस जनवादी क्रांतिकारी मोर्चा का अध्यक्ष हूं, वह संगठन भी आंध्र प्रदेश, ओडिशा में प्रतिबंधित है। इसके उपाध्यक्ष गंटी प्रसादम् को जान से मार डाला गया। इस संगठन के ओडिशा प्रभारी दंडोपाणी मोहंती को यूएपीए सहित दर्जनों केस लगाकर जेल में डाल दिया गया है। इस संगठन का घोषणापत्र सबके सामने है। पिछले सात सालों से जिस काम को किया है वह भी सामने है। न केवल यूएपीए बल्कि गृह मंत्रालय के दिए गये बयानों व निर्देशों में बार-बार जनआंदोलन की पक्षधरता करने वाले जनसंगठनों, बुद्धिजीवितयों, सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, प्रतिबंधित करने, नजर रखने का सीधा अर्थ हमारी अभिव्यक्ति को कुचलना ही है। हम ‘लोकतंत्र’ की उसी हकीकत की आलोचना कर रहे हैं जिससे सारा देश वाकिफ है। जल, जंगल, जमीन, खदान, श्रम और विशाल मध्यवर्ग की कष्टपूर्ण बचत को लूट रहे साम्राज्यवादी-कारपोरेट सेक्टर और उनकी तानाशाही का हम विरोध करते हैं। हम वैकल्पिक जनवादी मॉडल की बात करते हैं। हम इस लूट और तबाही और मुसलमान, दलित, स्त्री, आदिवासी, मेहनतकश पर हमला करने वाली और साम्राज्यवादी विध्वंस व सामूहिक नरसंहार करने वाली हिंदुत्व फासीवादी राजनीति का विरोध करते हैं।
हम ऐसे सभी लोगों के साथ हैं जो जनवाद में भरोसा करते हैं। हम उन सभी लोगों के साथ हैं जो अभिव्यक्ति का खतरा उठाते हुए आज के फासीवादी खतरे के खिलाफ खड़े हैं। हम प्रेमचंद की परम्परा का अर्थ जनवाद की पक्षधरता और फासीवाद के खिलाफ गोलबंदी के तौर पर देखते है। प्रेमचंद की यही परम्परा है जिसके बूते 1930 के दशक में उपनिवेशवाद विरोधी, सामंतवाद विरोधी, फासीवाद विरोधी लहर की धार इस सदी में हमारे इस चुनौतीपूर्ण समय में उतनी ही प्रासंगिक और उतनी ही प्रेरक बनी हुई है।
अशोक वाजपेयी और गोविंदाचार्य इस परम्परा के मद्देनजर किसके पक्ष में हैं? राजेन्द्र यादव खुद को प्रेमचंद की परम्परा में खड़ा करते हैं। ऐसे में सवाल बनता है कि वे अशोक वाजपेयी और गोविंदाचार्य को किस नजर से देखते हैं? और, इस आयोजन का अभीष्ट क्या है? बहरहाल, कारपोरेट सेक्टर की संस्कृति और हिंदूत्व की राजनीति करने वाले लोगों के साथ मंच पर एक साथ खड़ा होने को मंजूर करना न तो उचित है और न ही उनके साथ ''अभिव्यक्ति और प्रतिबंध'' जैसे विषय पर बोलना मौजूं है।
प्रेमचंद जयंती पर ‘हंस’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जो भी लोग मुझे सुनने आए उनसे अपनी अनुपस्थिति की माफी दरख्वास्त कर रहा हूं। उम्मीद है आप मेरे पक्ष पर गौर करेंगे और अभिव्यक्ति के रास्ते आ रही चुनौतियों का सामना करते हुए हमसफर बने रहेंगे।
क्रांतिकारी अभिवादन के साथ,
वरवर राव
31 जुलाई 2013, दिल्ली

आन्दोलन,
वरवर राव,
वामपंथ,
समाजवाद बबुवा धीरे-धीरे आई-
24 जुलाई 2013
नरेंद्र मोदी: कॉरपोरेट क्रूरता और सांप्रदायिक कट्टरता के रसायन से बनी शख्सियत!
उर्मिलेश
(18 जुलाई को उर्मिलेश ने यह लेख जनसत्ता में लिखा। हाल में रॉयटर्स वाले साक्षात्कार के बाद हिंदी-अंग्रेज़ी में मोदी पर कई लेख लिए गए..लेकिन उर्मिलेश का यह लेख हिंदी मीडिया में दब-छुपकर लिखने की परंपरा में मिसफिट है। अंग्रेज़ी में जो बातें कही जाती हैं, हिंदी आते ही वो पिलपिली हो जाती है। यह लेख इससे अलग है और इसी लिहाज से इसे पढ़ा जाना चाहिए। कायदे से इसे पहले ही साझा करना चाहिए था, लेकिन हफ़्ते भर बाद भी इसमें कुछ बासी नहीं है। अलबत्ता, मोदी को समझने के लिए महीनों बाद भी यह ताजा ही रहेगा:मॉडरेटर)

एक यशवंत सिन्हा को छोड़ कर पूरी भाजपा जिस तरह नरेंद्र मोदी के हाल के विवादास्पद और बेतुके बयानों के बचाव में उतर पड़ी है, उससे बिल्कुल साफ है कि औपचारिक घोषणा अभी भले न हुई हो, अगले संसदीय चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वही हैं। बुजुर्ग भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘नागपुर’ की तरफ से उनकी हैसियत बता दी गई है, इसलिए नेतृत्व के सवाल पर अब वे खामोश हैं। आखिर मोदी भी तो उन्हीं के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं! पर जनसंघ-भाजपा में अपने पूर्ववर्ती शीर्ष नेताओं के मुकाबले मोदी के विचारों और भाषा में एक खास तरह की आक्रामकता और निरंकुशता के तत्त्व प्रभावी दिखते हैं।
शायद इसलिए कि सन 2001 के बाद मोदी के राजनीतिक व्यक्तित्व का निर्माण कॉरपोरेट और कट्टर हिंदुत्व के मिश्रित रसायन से हुआ। ऐसा रसायन, जिसे नवउदारवादी सुधारों के दौर की संघ परिवारी-प्रयोगशाला में विकसित किया गया। वे जिस तरह ‘कुत्ते का बच्चा’, ‘हिंदू-राष्ट्रवादी’, ‘सेक्युलरिज्म का बुर्का’, या ‘आबादी बढ़ाने वाली मशीन’ जैसे जुमलों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, वे उनके राजनीतिक व्यक्तित्व के खास पहलू की तरफ इंगित करते हैं।
इसके साथ वे यह भी कहते हैं कि देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो सरकार को उद्योग-व्यापार से हटना होगा। यह काम उद्योग और व्यापार में लगे लोगों का है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल में देश को विनिवेश के नाम पर नए मंत्रालय की सौगात देने वाली भारतीय जनता पार्टी को मोदी के रूप में अर्थनीति के स्तर पर भी एक ‘आदर्श नेता’ मिला है। दक्षिणपंथी धारा में वे अपने ढंग के बिल्कुल नए नेता हैं। कॉरपोरेट क्रूरता और सांप्रदायिक कट्टरता के नायाब रसायन से बनी है उनकी शख्सियत!
भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी जिस आक्रामकता के साथ अपना अभियान चला रहे हैं, उसका पर्दाफाश भी उसी तेजी से हो रहा है। शुरू में उनके ‘विकास मॉडल’ का जोर-शोर से प्रचार किया गया और मोदी को विकास-पुरुष बताया गया। पर गुजरात के विकास मॉडल की पोल खुलते देर नहीं लगी। मानव विकास सूचकांक के कई जरूरी मानदंडों पर ‘मोदी का गुजरात’ देश के औसत सूचकांक से भी पीछे है। तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मिजोरम और मणिपुर जैसे राज्य उससे बहुत आगे हैं। उसकी कथित विकास-दर की कहानी की असलियत भी सामने आ चुकी है कि किस तरह सन 80-99 के दौर में भी गुजरात अन्य कई राज्यों से आगे था। पर आज देश के कई राज्यों की विकास-दर की उछाल उससे बहुत ज्यादा है।
इन ठोस तथ्यों के उजागर होने के बाद मोदी ने विकास की नारेबाजी को पीछे छोड़ फिर से ‘उग्र हिंदुत्व’ को सबसे भरोसेमंद अस्त्र के रूप में आगे किया है। ऐसा लगता है कि अगले चुनाव में संघ और मोदी का ज्यादा जोर कट्टर हिंदुत्व और खास तरह की ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के मिले-जुले एजेंडे पर होगा। यह महज संयोग नहीं कि बिहार और उत्तर प्रदेश में मोदी को ‘सामाजिक न्याय आंदोलन’ से जोड़ने की कोशिश की गई है।
इस भोंडे अभियान में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को खासतौर पर लगाया गया है। बिहार के गांवों में, खासकर पिछड़ी जातियों के बीच सभाओं-रैलियों के जरिए प्रचारित किया जा रहा है कि मोदी पिछड़ी जाति के पहले ऐसे नेता होंगे, जो प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा के अलावा मोदी के कट्टर समर्थकों की खास टोलियां भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के देहात और कस्बों में घूम-घूम कर उनकी ओबीसी पृष्ठभूमि और कुछ खास खूबियों के पक्ष में अभियान चला रही हैं।
जाहिर है, संघ परिवार के शीर्ष नेतृत्व की इजाजत के बगैर इस तरह का अभियान नहीं चलाया जा सकता। जहां मोदी को पिछड़ा (ओबीसी) बना कर वोट मिलेंगे, वहां भाजपा पिछड़े वर्ग की राजनीति करेगी, जहां अगड़ों को गोलबंद करना होगा, वहां वह आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बवाल कराने से भी गुरेज नहीं करेगी। इलाहाबाद और आसपास के इलाकों में हाल में हुआ हिंसक हंगामा उसका सबूत है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में पिछले दिनों नरेंद्र मोदी ने अपना राजनीतिक परिचय पूछे जाने पर बताया कि वे ‘हिंदू-राष्ट्रवादी’ हैं। उन्होंने अपना परिचय एक ‘भारतीय’ बता कर नहीं दिया। ‘भारतीय हिंदू’ या ‘राष्ट्रवादी हिंदू’ भी नहीं कहा, ‘हिंदू राष्ट्रवादी’ कहा। राष्ट्रवादी हिंदू और हिंदू राष्ट्रवादी का फर्क समझा जा सकता है। श्रीमान मोदी और उनकी पार्टी अक्सर अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के विकास मॉडल की तारीफ करते नहीं थकते।
उनसे पूछा जाना चाहिए कि दुनिया के किस पूंजीवादी मुल्क या किस समृद्ध-खुशहाल जनतांत्रिक देश का बड़ा नेता अपनी राष्ट्रीयता से पहले अपने धर्म का उल्लेख करता है! लेकिन मोदी एक खतरनाक विरासत के संवाहक हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के ‘आदर्श राष्ट्र’ अमेरिका के राष्ट्रपतियों की तरह अपनी राष्ट्रीयता को सर्वोपरि नहीं माना, सबसे पहले अपने धार्मिक विश्वास को चिह्नित करते हुए अपना परिचय दिया।
इसके कुछ ही दिनों बाद, नरेंद्र मोदी ने चौदह जुलाई को पुणे के मशहूर फर्ग्युसन कॉलेज में छात्र-युवाओं को बीच कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर कोसा। उनके भाषण के एक खास वाक्य को ज्यादातर अखबारों और चैनलों ने अपनी सुर्खी के तौर पर पेश किया। वह वाक्य था- ‘संकट में फंसने पर कांग्रेस पार्टी सेक्युलरिज्म का बुर्का ओढ़ लेती है।’ वे चाहते तो अपनी बात को ज्यादा संयत-शालीन और सीधे ढंग से भी कह सकते थे। पर कांग्रेस और सेक्युलरिज्म के साथ उन्होंने बुर्का शब्द जोड़ा ताकि दोनों को एक खास प्रतीकात्मक ढंग से जोड़ा जा सके।
मोदी चाहते तो कह सकते थे कि कांग्रेस ‘सेक्युलरिज्म की चादर’ ओढ़ लेती है। चादर ज्यादा व्यवहार में लाई जाती है; इसका प्रयोग हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई, बौद्ध और नास्तिक, सभी करते हैं। पर उन्होंने बुर्का शब्द का इस्तेमाल जान-बूझ कर किया। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस और बुर्के के साथ ‘बंकर’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने गलतफहमी के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। एक समुदाय विशेष के पहनावे को प्रतीक बना कर उन्होंने उसका रिश्ता एक सामरिक प्रतीक से जोड़ने की कोशिश की, आतंक की तरफ इंगित करने के लिए। समाज के कुछ हिस्सों में उत्तेजना और विवाद पैदा करने के लिए यह उन्हें जरूरी लगा होगा।
ठीक इसी तरह, कुछ दिनों पहले मोदी ने 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों लोगों के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा था कि वे गाड़ी में पीछे बैठें हों और चलती गाड़ी के नीचे कुत्ते का बच्चा आ जाए, तो भी उन्हें दुख होगा। कुछ मोदी-भक्तों को गुजरात के मुख्यमंत्री के इस वाक्य में स्वाभाविक मानवीय करुणा नजर आई। पर कोई भी निष्पक्ष व्यक्ति जब मोदी के जवाब को पत्रकार द्वारा पूछे सवाल के संदर्भ में देखेगा तो अल्पसंख्यकों के प्रति उनके खास रवैये का आसानी से अहसास हो जाएगा।
इस तरह की अभिव्यक्तियां जुगुप्सा भरी हैं और इनसे निरंकुशता की बू आती है। कोई भी पूछ सकता है कि गुजरात के दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने के लिए सूबे के मुखिया के तौर पर मोदी साहब ने आज तक देश की जनता से माफी क्यों नहीं मांगी?
माफी की बात दूर रही, उन्होंने ईमानदार ढंग से आज तक अफसोस भी नहीं जताया। गुजरात का दंगा कोई दुर्घटना नहीं था। वह एक योजना के तहत हुआ था। पर सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय सूबे के मुख्यमंत्री कुत्ते के बच्चे के दुर्घटनावश गाड़ी के पहिए से कुचलने का जिक्र कर रहे हैं!
आश्चर्य है, यह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री की भाषा है, जो भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देश के प्रधानमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार बन कर उभरा है। मोदी के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे जान-बूझ कर राजनीतिक शिष्टता, प्रोटोकॉल और सभ्य सामाजिक मूल्यों की अवहेलना करते रहते हैं। मियां मुशर्रफ (पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के लिए), अहमद मियां (कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के लिए) जैसे ढेर सारे उनके जुमले यह साबित करने के लिए काफी हैं कि राजनीतिक विमर्श में वे हमेशा असहज रहते हैं और आए दिन सामाजिक शिष्टाचार की मर्यादा खोते रहते हैं।
नरेंद्र मोदी अपनी ही दक्षिणपंथी राजनीतिक धारा के दिवंगत श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दिवंगत दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, यहां तक कि लालकृष्ण आडवाणी या मुरली मनोहर जोशी जैसे व्यवस्थित मन:स्थिति के नेता नहीं हैं। भाषा में सांप्रदायिक विद्वेष भरी चुटकलेबाजी करते हुए वे हमेशा सहज मानवीय मूल्यों के भी खिलाफ खड़े दिखते हैं। इसे वे अपना ‘यूएसपी’ समझते हैं। पर दक्षिणपंथी धारा के नेताओं की कतार में वे एक नेता और वक्ता के तौर पर भी पिद्दी दिखते हैं। न तो उनके चिंतन में गंभीरता दिखाई देती है, न आचरण में मानवीयता। एक अजीब तरह की गुस्सैल खुर्राहट से वे भरे दिखते हैं। क्या ऐसी शख्सियत आज के जटिल वैश्विक परिदृश्य में भारत जैसे महादेश की अगुआई कर सकती है?
उनकी एक-एक गतिविधि और हरेक भाषण से महसूस किया जा सकता है कि राजनीतिक चिंतन के स्तर पर वे बेहद अनुदार और एकपक्षीय हैं। समाज में ‘सौ फूलों को खिलने दो’ की जनतांत्रिक धारणा के वे हर समय सख्त खिलाफ दिखते हैं। वामपंथियों को वे राजनीतिक विरोधी के रूप में नहीं लेते, राष्ट्रद्रोही बताते हैं। इसी तरह वे कांग्रेस को हराने या जनता में उसका पूरी तरह से पर्दाफाश करने की बात नहीं कहते, वे कहते हैं कि वे भारत को ‘कांग्रेस-मुक्त देश’ बनाना चाहते हैं।
यह सही है कि आज देश की जनता का बड़ा हिस्सा कांग्रेसी कुशासन से बेहद क्षुब्ध है, पर ‘कांग्रेस-मुक्त देश’ जैसे जुमले में मुझे जनतांत्रिकता की नहीं, निरंकुशता की गंध आती है। ऐसी निरंकुशता को एक समय कांग्रेस की नेता इंदिरा गांधी ने अपने कार्यक्रम का हिस्सा बनाया था। वे विपक्ष-रहित राष्ट्रीय राजनीति चाहती थीं। पर उनकी ‘इमरजेंसी’ का देश की जनता ने सन 77 में माकूल जवाब दे दिया। विविधता से भरे इस महादेश में मोदी का संकीर्ण राजनीतिक सोच क्या हमारे विकासशील जनतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा नहीं है?
शीर्षक
उर्मिलेश,
कुत्ते का बच्चा,
नरेंद्र मोदी,
बीजेपी,
राजनीति,
हिंदू-राष्ट्रवादी
23 जुलाई 2013
चमचमाती दिल्ली की असलियत
सुनील
गांवों
की लगातार उपेक्षा के कारण रोजगार के जो भी अवसर थे खत्म होते जा रहे हैं। खेती की
लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की जमीन विभिन्न योजनाओं की तहत छीना जा रहा है।
शासक वर्गों द्वारा यह सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है जिससे शहरों की संख्या
लगातार बढ़ती जा रही है। पी.चिदम्बरम जैसे लोग चाहते हैं कि भारत की जनसंख्या का 80
प्रतिशत हिस्सा शहरों में आ जाये (गांव की उपजाऊ जमीन पूंजीपतियों के हो जायें)। जब
गांव का किसान उजड़कर बेहतर जिन्दगी की तलाश में शहर को आता है तो शहर में आकर वह अपने
को ठगा सा पाता है और उसके जीवन में कोई बदलाव नहीं आता है। अगर उसके जीवन में कुछ
बदलाव आता है तो यह कि जहां वो गांव के खुली स्वच्छ हवा में सांस लेते थे शहरों में
आकर कबूतरखाने जैसे दरबे में बदहाल जिन्दगी जीने को मजबूर होते हैं। गांव वापस टीबी, जोंडीस (पीलिया), चर्मरोग जैसी
बीमारियों को लेकर जाते हैं और असमय काल के मुंह में समा जाते हैं। शहरों में इनका
निवास स्थान झुग्गी-झोपड़ी या फूट-पाथ होता है। इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को अपमानजनक
जिन्दगी जीने को मजबूर होते हैं उनको चोर, पॉकेटमार, बलात्कारी, मूर्ख इत्यादि की उपाधि
दी जाती है।
2011
की जनगणना के अनुसार दिल्ली की जनसंख्या 16,753,235 है। दिल्ली की 25 प्रतिशत जनसंख्या
झुग्गियों में रहती है जो कि दिल्ली के क्षेत्रफल का मात्र आधे प्रतिशत में स्थित हैं।
दिल्ली शहर 1,48,400 हेक्टेअर क्षेत्र में फैला हुआ है। दिल्ली शहरी विकास बोर्ड के
अनुसार दिल्ली में 700 हेक्टेअर जमीन पर 685 बस्तियां बनी हुई हैं। इन 685 बस्तियों
में 4,18,282 झुग्गियां हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार भारत में झुग्गी-झोपड़ियों में
रहने वालों की जनसंख्या 4,25,78,150 है जिसमें दिल्ली में झुग्गी-बस्तियों की जनसंख्या
20,29,755 (सही आंकड़े 40 लाख से अधिक है) है। यूएनडीपी के ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट
2009 में कहा गया है कि मुम्बई में 54.1 प्रतिशत लोग 6 प्रतिशत जमीन पर रहते हैं। दिल्ली
में 18.9 प्रतिशत, कोलकता में 11.72 प्रतिशत तथा चेन्नई में 25.6 प्रतिशत लोग झुग्गियों
में रहते हैं।
अम्बेडकर
बस्ती
डॉ.
अम्बेडकर कैम्प झिलमिल इंडस्ट्रीयल ए और बी ब्लॉक के बीच में बसा हुआ है। सरकारी आंकड़ों
में इस बस्ती में 850 झुग्गियां हैं और यह 8175 वर्ग मीटर में बसा हुआ है, यानी एक
झुग्गी 10 वर्ग मीटर से भी कम जगह में। यह कैम्प सन् 1975 में बसा था लेकिन इस बस्ती
का विस्तार 1990 तक हुआ।
पटना
के रहने वाले सहाजानन्द यादव (55 वर्ष) कॉपर की फैक्टीª में काम करते हैं। उनकी 6 ग्
6 फीट की झुग्गी है जिसकी उंचाई 7-8 फीट है। उनके कमरे में के एक कोने में 5 लीटर गैस
का चुल्हा और दो-चार बर्तन है। गर्मी से राहत पाने के लिए एक छोटा सा पंखा है और मनोरंजन
का कोई साधन नहीं। उनके घर में 3 ग् 6 फीट की एक तख्त (चौकी) रखा हुआ है जो कई जगह
जला हुआ है। तख्त जलने के कारण पूछने पर बताये कि पहले यहां गड्ढा होता था और बारिश
होने पर पानी झुग्गियों के अन्दर आ जाता था तो लोग तख्त पर रख कर खाना बनाते थे खाना
बनाते समय उनकी तख्त जल गई है। उन्होंने बताया कि शुरू में चटाई से घेर कर झुग्गियां
बनाये थे। जब वो ईंट की झुग्गी बनाने लगे तो एक सिपाही आकर पैसा मांगने लगा। सिपाही
को पैसे का झूठा आश्वासन देकर उन्होंने अपनी झुग्गी बना ली। धीरे-धीरे मिट्टी भर कर
जगह को ऊंचा किया और अब पानी नहीं लगता है। उन्होंने बताया कि 1975 में नेपाली मूल
के लोगों द्वारा सबसे पहले झुग्गी डाला गया और उनकी झुग्गी 1990 से वहां पर है।
संजित
कुमार (32 वर्ष) बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं। वे दस वर्ष से अम्बेडकर
बस्ती में रहते हैं। पहले वे कॉपर की फैक्ट्री में काम करते थे, अब वे बस्ती में ही
दुकान चलाते हैं। दुकान तो उनकी अपनी झुग्गी में है और रहने के लिए दूसरी झुग्गी किराये
पर ले रखी है। 10 वर्ष में कई बार राशन कॉर्ड बनवाने की कोशिश की लेकिन दिल्ली सरकार
ने आज तक उनका राशन कॉर्ड नहीं बनाया। जबकि उनके पास मतदान पहचान पत्र हैं और वे वोट
भी डालते हैं। शौचालय के लिए ज्यादातर लोग बाहर रेलवे पटरी पर जाते हैं। बस्ती में
एक शौचालय है जिसमें 2 रु. देकर शौच के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
भोला
प्रसाद (42 वर्ष) बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। 1992 में इन्होंने झुग्गी खरीदी
थी। इनकी भी झुग्गी 6 ग् 7 फीट की है। अभी इन्होंने अपनी झुग्गी के उपर एक और झुग्गी
बना ली है जिसमें दोनों भाई रहते हैं। इनका परिवार गांव पर रहकर मजदूरी करता है। भोला
कॉपर फैक्ट्री में काम करते हैं जहां पर इनकी मजदूरी 6000 रु. मासिक है। शौचालय के
लिए बाहर रेलवे लाईन पर जाते हैं। घर में कोई मनोरंजन के साधन नहीं है। पानी के लिए
दो बाल्टी हैं जिन्हें कि सुबह ही भर कर रख देते हैं ताकि रात में आने के बाद खाना
बना सकें और पानी पी सकें।
अधिकांश
झुग्यिां 6 ग् 6 फीट की हैं लेकिन कुछ बड़ी झुग्गियां 8 ग् 6 फीट की हो सकती है। ज्यादातर
घरों में परिवार है। ज्यादातर घरों में ब्लैक एंड ह्वाइट टीवी है और किसी-किसी घर में
कलर टीवी भी होती है। महिलाएं सुबह जल्दी उठ कर शौच के लिए बाहर जाती हैं दिन के समय
वे शौचालय का इस्तेमाल करती हैं। बाहर शौच की हालत है कि तेज बारिश होने से ही उसकी
सफाई होती है, नहीं तो शौच के ऊपर बैठ कर ही शौच करना पड़ता है। बस्तियों में रोजमर्रा
के कामों में शौचालय जाना और पानी भरना एक बड़ी समस्या है। महिलाओं को अंधेरे में इसलिए
जागना पड़ता है कि वो पुरुषों के जागने से पहले शौचालय से लौट कर आ जायें। उसके बाद
पानी की समस्या आती है। अगर किसी दिन पानी नहीं आये तो नहाना नहीं हो पाता है। ज्यादातर
पुरुष कॉपर की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। वहीं कुछ महिलाएं फैक्ट्रियों में जाती
हैं। ज्यादातर महिलाएं घर पर ही पीन लगाने, स्टीकर लगाने जैसे काम करती हैं जो पूरे
दिन मेहनत करने के बाद भी 40-50 रु. ही कमा पाती हैं। बस्ती से कुछ लड़कियां स्कूल-कॉलेज
जाती हैं तो कुछ परिवार के कामों में हांथ बंटाती हैं। बस्ती की जिन्दगी सुबह 4-5 शुरू
होती है और रात के 12-1 बजे तक चलती रहती है।
दिल्ली
के बस्तियों (झुग्गियों) में आधे प्रतिशत जमीन पर 25 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं।
अगर अनाधिकृत कालोनियों (कच्ची कालोनियो) को मिला दिया जाये तो जनसंख्या करीब 65 प्रतिशत
पहुंचती है। दिल्ली नगर निगम द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिये गये हलफनामे के अनुसार
49 प्रतिशत लोग अनाधिकृत कालोनियों व बस्तियों में रहते हैं जबकि 25 प्रतिशत लोग ही
योजनाबद्ध तरीके से बसाये कालोनियों में रहते हैं।
मुम्बई
का धारावी हो, कोलकता का नोनाडांगा या दिल्ली के अम्बेडकर बस्ती जैसी अन्य बस्तियां;
इन बस्तियों मे रहने वालों ने शहर को बनाया है और उन्हीं के बदौलत ये साफ-सफाई के काम,
कल-कारखानें, मोटर-गाड़ियां चलते हैं। जब इनके द्वारा एक हिस्से का विकास हो जाता है
तो इनको उठा कर नरेला, बावना और भलस्वा जैसे कुड़ेदान में फेंक दिया जाता है कि अब वहां
का कूड़ा साफ करो। मानो इनकी नियति ही यही है कि कूड़े की जगह को साफ-सुथरा करो फिर दूसरी
जगह जाओ, जैसा कि भलस्वा में पुर्नवास बस्तियों को मात्र 10 साल का ही पट्टा दिया गया
है। इन इलाकों में इनको पीने के लिए पानी, बच्चों के लिए स्कूल तथा कोई रोजगार तक नहीं
है। इनको रोजगार के लिए अपने पुराने क्षेत्र में ही जाना पड़ता है जहां पर इनको आने-जाने
में ही 4 घंटे का समय लगता है और इनकी मजदूरी का आधा पैसा किराये में चला जाता है।
जब ये घर में ताला लगाकर चले जाते हैं तो इनके घरों के बर्तन तक ‘चोर’ उठा ले जाते
हैं। बाल श्रम मुक्त दिल्ली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार बाल श्रम करने के लिए मजबूर
कर रही है। पुनर्वास बस्तियों के बच्चे कबाड़ चुनने, मंडी, चाय की दुकान, फैक्ट्रियों
में काम करते हुए मिल जायेंगे- आप चाहें तो आजादपुर, जहांगीरपुरी जैसे क्षेत्रोेें
में जाकर देख सकते हैं।
इनकी
बस्तियों के ऊपर कभी भी बुलडोजर चला दिया जाता है। चाहे बच्चों की परीक्षा हो, बारिश
हो या कड़कड़ाती ठंड, इनको उठा कर फेंक दिया जाता है जैसे कि इनके शरीर में हाड़-मांस
न हो। इन बस्तियों को तोड़कर अक्षरधाम मंदिर, शापिंग काम्प्लेक्स बनाये जा रहे हैं।
जिन लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है उनसे बहुत कम लोगों (शासक वर्ग की जरूरत
के हिसाब से) को ही पुनर्वास की सुविधा मुहैय्या कराई जाती है। जिन लोगों को पुनर्वासित
किया भी जाता है तो कम जमीन का रोना रो कर 12 गज का प्लाट (इससे बड़ा तो ‘लोकतंत्र के
चलाने वालों का बाथरूम होता है) दिया जाता है, जबकि मास्टर प्लान 2021 में कहा गया
है कि 40-45 प्रतिशत जमीन पर रिहाईशी आवास होंगे। अगर इन 25 प्रतिशत अबादी को 2 प्रतिशत
भी जमीन दे दिया जाये तो ये कबूतरखाने से बाहर आकर थोड़ा खुश हो सकते हैं।
इतनी
बड़ी आबादी को आधे प्रतिशत जमीन पर रहना भी शासक वर्ग को नागवार गुजरता है। उनकी अनुचित
कार्रवाई का जनपक्षीय संगठनों द्वारा जब विरोध किया जाता है तो दिल्ली हाईकोर्ट अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहता
है- ‘‘इनको प्लॉट देना जेबकतरों को ईनाम देना जैसा है।’’ कुछ तथाकथित सभ्य समाज के
लोग कहते हैं कि इन बस्ती वालों के पास फ्रीज, कूलर, टीवी, अलमारियां हैं- जैसा की
बस्ती में रहने वाले इन्सान नहीं हैं; उनको इन सब वस्तुओं की जरूरत नहीं है। बस्ती
में इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर वस्तुएं सेकेण्ड हैंड (पुरानी) होती हैं। पुरानी
वस्तुओं का इस्तेमाल कर ये लोग पर्यावरण को ही बचाते हैं। अगर आधे प्रतिशत जमीन का
इस्तेमाल करने वाले पॉकेटमार है तो कई एकड़ में फैले फार्म हाउस के मालिक क्या हैं?
क्या दिल्ली हाई कोर्ट को उनके लिए भी कोई उपनाम है? जिस बस्ती में दो पीढ़ियां समय
गुजार चुकीं बस्ती में ही बच्चे पैदा हुए, पले-बढ़े और उनकी शादी तक हो रही है तो क्या
हम उनको वहां का निवासी नहीं मानते? कागज के टुकड़े (नोट) जिसके पास हैं चाहे वे विदेशी
भी हों तो उनके लिए यह देश है! जिस विकास को लेकर रात-दिन सरकार चिल्लाती है, जिसे
सरकारी भाषा में जीडीपी कहते हैं वह मुख्यतः इन्हीं मेहनतकश जनता के बल पर होता है।
इनके परिवार का एक सदस्य गांव में खेती-मजदूरी करता है तो दूसरा शहर में आकर मजदूरी
का काम करता है। जब देश की आधी आबादी दो जून की रोटी की मोहताज है तो यह कैसा विकास
है? मेहनतकश जनता, जो हमें रोटी से लेकर हर सुविधायें देती है, को हम इन्सान कब समझेंगे?
क्या उनको सम्मानपूर्वक, इन्सान की जिन्दगी जीने को कोई अधिकार नहीं है?
शीर्षक
आंदोलन,
दिल्ली,
संसद से सड्क तक,
सौ फूलों को खिलने दो,
article
06 जुलाई 2013
गंटी प्रसादम जिंदा रहेंगे
रेयाज उल हक
वे जिंदा रहेंगे.
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कल दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि हत्यारों के तलवारों और गोलियों ने उनकी गर्दन और सीने को इतना नुकसान पहुंचाया कि कम से कम तीन घंटों के ऑपरेशन के बावजूद उनकी जान बचाई नहीं जा सकी. इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि शहीदों, उनके परिजनों और जख्मी साथियों की फिक्र करने के लिए वे हमारे आसपास अब और नहीं होंगे. और न ही वे दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी गूंजती हुई आवाज से, अपने गुस्से और अपनी समझ से हमें मजबूत बना सकेंगे. इनसे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता. शहीदों की जिंदगी उनकी हत्याओं के साथ खत्म नहीं होती. वह जारी रहती है. अपने लोगों के संघर्षों में. जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ, जनता की लड़ाइयों में फतह हासिल होने तक उनकी जिंदगियां सांस लेती हैं. जनता उन्हें प्यार करती है, हत्यारे उनसे नफरत करते हैं और शासक वर्ग उनसे डरता है.
यह वो डर ही है, जो राज्य और शासक वर्ग को जनता के प्यारे साथियों और नेताओं को जनता से छीन लेने की कोशिश करने पर मजबूर करता है. शासक वर्ग सपने देखता है कि नेताओं से महरूम अवाम भटक जाएगी, हाथ पर हाथ धरे बैठ जाएगी. फासीवादी शासक वर्ग की कोख से इसीलिए हत्यारे गिरोह पैदा होते हैं.
रिवॉल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट के उपाध्यक्ष, कमेटी फॉर द रिलेटिव्स एंड फ्रेंड्स ऑफ मार्टियर्स के कार्यकारी सदस्य और विप्लवी रचयितलु संघम (विरसम या रिवॉल्यूशनरी राइटर्स एसोसिएशन) से जुड़े गंटी प्रसादम पर चलाई गई गोलियां और तलवार के वार इसके सबूत हैं कि शासक वर्ग हमेशा इतिहास को भुला देता है.
वह भुला देता है कि अपने औपनिवेशिक कब्जे के लगभग 400 वर्षों के दौरान स्पेनी हत्यारों ने लातिन अमेरिका में दसियों लाख मूल निवासी इंडियनों की हत्याएं कीं, लेकिन जब 01 जनवरी 1899 को क्यूबा की आजादी के साथ लातिनी अमेरिका से आखिरी स्पेनी सैनिक स्पेन के लिए रवाना हुआ, तब 6 करोड़ से ज्यादा लोग आजादी का जश्न मनाने के लिए जिंदा थे.
वह भुला देता है कि समाजवाद को उसकी पैदाइश के वक्त ही दम घोंट कर मार देने के मकसद के साथ 1918 की गर्मियों में सोवियत संघ में उतरे 13 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों को दो साल के बाद हजारों मौतों और नुकसानों को अपनी झोली में डाले, नाकामी की शर्मिंदगी लेकर लौट जाना पड़ा था.
1945 से लेकर अब तक अमेरिका ने 40 विदेशी सरकारों का तख्तापलट करने की कोशिश की है, 30 से ज्यादा लोकप्रिय और चुनी हुई सरकारों को गिराया है और 25 से ज्यादा देशों पर बम गिराए हैं. इस सारी कोशिश में उसने बीसियों लाख लोगों और हजारों राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं की हैं. लेकिन वह भुला देता है कि इतना कुछ करने के बावजूद स्थिरता के लिहाज से और भविष्य के लिहाज से वह दुनिया के इतिहास का सबसे कमजोर साम्राज्य है. जिन देशों को उसने भारी फौजी बूटों के नीचे दबा रखा है, वह उनके बारे में भी पूरे भरोसे के साथ कुछ नहीं कह सकता. इस वक्त, जिस तेजी से आप इन अक्षरों को पढ़ रहे हैं, उससे दोगुनी तेजी से, अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ दुनिया भर में चल रही अवामी जंग के हिस्से के बतौर साम्राज्यवाद के किलों पर गोलियां दागी जा रही हैं.
ब्रिटिश औपनिवेशिक हुकूमत ने 23 मार्च 1931 को सूरज उगने से भी पहले तीन नौजवानों को फांसी पर चढ़ा दिया था. इस जुर्म में दुनिया भर में मशहूर कर दिए गए अहिंसा के कथित पैगंबर की भी सहमति थी. लेकिन आज, आठ दशक बीतने के बाद भी वे तीनों नौजवान इतने खतरनाक हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को उनके लेखों, बयानों और चिट्ठियों वाली किताबें खरीदने और बेचने वालों पर देशद्रोह के मुकदमे लागू करने पड़ते हैं. उनमें से एक नौजवान का चेहरा इस देश में विरोध में तनी हुई हर मुट्ठी में से झांकता है: भगत सिंह का चेहरा.
28 जुलाई 1972 को जिस देश के एक अदना से थाने में पुलिस हिरासत में चारू मजुमदार को मार डाला गया, उसी देश के प्रधान मंत्री को चार दशकों के बाद यह ऐलान करना पड़ा कि चारू के सपनों और मकसद को अपने कंधों पर ढोने वाला, दुनिया के सबसे निर्धनतम और सबसे उत्पीड़ित तबका संपत्ति और लूट की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है.
शासक वर्ग इतिहास को भूल जाए तो भूल जाए, इतिहास उसे कभी भूलता.
कल जिस जिंदगी को खत्म कर दिया गया, क्या उसकी ताकत को कोई खत्म कर पाएगा? उसकी जला दी गई आखिरी हड्डी के साथ, सड़क से लेकर अस्पताल के बिस्तर तक बहे खून की आखिरी बूंद के साथ, गुजरते हुए पल के साथ बुझ रही आखिरी सांस के साथ, कितने नारे, कितने संघर्ष, कितनी कहानियां, कितनी यातनाएं, कितने मोर्चे और कितने सपने होंगे, जिन्हें खत्म किया जा सकेगा? क्या सचमुच? क्या सचमुच कोई गोली ऐसी बनी है, जो कहानियों का कत्ल कर सके? कविताओं का? सपनों का? नारों का? विचारों का?
उनके आखिरी कदम एक शहीद के परिजन को अस्पताल में देखने जाने के लिए उठे थे. आज हम उनकी शहादत को सलाम करने जा रहे हैं.
संघर्ष और इंसाफ की उस आवाज को सलाम. आने वाले दिनों में, जब खेतों में पसीना बहाते किसानों और कारखानों में पिसते मजदूरों, मुसलमानों और दलितों, पिछड़ों, औरतों तथा उत्पीड़ित राष्ट्रीयताओं-उत्पीड़ित जनता-का कारवां लड़ाई के मोर्चे से जीत के नारों के साथ लौटेगा और अपने फौलादी सपनों और अपनी जीत के झंडों के साथ सड़कों और गलियों को, खेतों और कारखानों और वादियों और जंगलों को भर देगा, और जिन शहादतों को सबसे पहले याद किया जाएगा और सलामी दी जाएगी, तब किसी को गंटी प्रसादम के नाम की याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
और उसके बाद भी, सारे जमाने के सभी शहीदों की तरह, वे जिंदा रहेंगे.
कॉमरेड गंटी प्रसादम.
लाल सलाम साथी.

सदस्यता लें
संदेश (Atom)